मिर्जापुर : स्वतंत्रता सेनानी एवं बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज के प्रबंधक कृष्ण कान्त दूबे की धर्मपत्नी रामायणी देवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इण्टक के राष्ट्रीय सचिव शशिभूषणदूबे कंचनीय की माता का निधन हो गया. इस पर आज पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं मानव संसाधन मंत्री जितिन प्रसाद ने दूरभाष पर श्री दूबे की माता के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया है. श्री प्रसाद ने कहा कोरोना महामारी के चलते आप तक पहुचने की बहुत इच्छा होते हुए नही पहुंच पाने का मुझे खेद है. इसलिए व्हाटसएप पर अपनी शोक संवेदना पत्र भेजकर गहरी संवेदना ब्यक्त करते है.

