रांची: स्कूल के दोस्तों की ग्रुप नई सुबह जरूरतमंदों की मदद कर रहा है. अनिका कुमारी भगतिया ने यह ग्रुप तैयार किया है. इसमें उनके स्कूल फ्रेंड है जो लॉकडाउन में फंसे लोगों की मददगार बनी है.
ग्रुप के सदस्य फंड जमा करके गरीबों तक खाना पहुंचा रहे हैं. शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि हम आगे भी इस कार्य को जारी रखेंगे. साथ ही गरीब बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, सिंगिग, डांस सिखाने का प्रयास करेंगे.
लॉकडाउन खत्म होने तक हमारा प्रयास जारी रहेगा. हमेशा देश ने हमें दिया है, आज जब देश मुसीबत की घड़ी में है तो हमारा फर्ज बनता है कि देश के लिए कुछ करें.

