BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी में शराब ना मिलने पर दोस्तों ने ले ली दूल्हे की जान

by bnnbharat.com
December 17, 2020
in समाचार
ई-पास लगाकर कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूल्हा अपनी शादी में दोस्तों के लिए शराब का इंतजाम नहीं कर पाया तो उसकी हत्या कर दी गई. दूल्हे की हत्या का आरोप उसी के दोस्तों पर लगा है.

खबर के मुताबिक, दोस्तों को शराब नहीं मिली तो उन्होंने दूल्हे की चाकू मारकर जान ले ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं.

दिल दहला देने वाली ये घटना पालीमुकीमपुर गांव की है. मृतक का नाम बबलू (28) था. इसी सोमवार को बबलू की शादी हुई थी. शादी के बाद वो अपने दोस्तों से मिलने गया था. बबलू के दोस्त पहले से ही नशे में थे. उन्होंने बबलू से और शराब मांगी. बबलू ने दोस्तों को शराब देने से मना कर दिया जिसकी वजह से उनके बीच बहस हो गई. कुछ ही देर में बहस लड़ाई में बदल गई. बबलू का एक दोस्त इतना नाराज हो गया कि उसने चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना का पता लगते ही बबलू के परिजन वहां पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह ने बुधवार को बताया कि मुख्य आरोपी रामखिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी बीडीओ अपने प्रखंडों में कोविड जांच में लाएं तेजी: डीसी

Next Post

डोर टू डोर विजिट कर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें सभी सीडीपीओ: उपायुक्त

Next Post
मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को किया गया सम्मानित

डोर टू डोर विजिट कर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें सभी सीडीपीओ: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d