BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, ये खिलाड़ी हैं इसबार पद्म पुरस्कार के दावेदार

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, ये खिलाड़ी हैं इसबार पद्म पुरस्कार के दावेदार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा इस बार देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार हैं. बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीतने वाले बिंद्रा को पंजाब सरकार ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित किया है. बिंद्रा को 2009 में पद्म भूषण मिल चुका है. भारतीय खेलों में आज तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर और बॉक्सर एमसी मैरी कॉम को ही पद्म विभूषण मिला है. यही नहीं दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया इस बार देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के दावेदार हैं.

बिंद्रा, हरभजन के लिए पंजाब खेल विभाग आया आगे

ओलंपिक और विश्व चैंपियन होने के साथ चार राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता होने के बावजूद अब तक बिंद्रा के नाम की सिफारिश पद्म विभूषण के लिए नहीं की गई, लेकिन पंजाब का खेल विभाग इस बार अपने शूटर के लिए आगे आया है. मैरी कॉम को पिछले ही वर्ष खेल मंत्रालय की सिफारिश पर पद्म विभूषण मिला था. वह यह सम्मान हासिल करने वाली देश की पहलडी महिला खिलाड़ी बनीं, जबकि सचिन तेंदुलकर को 2008 में सर एडमंड हिलेरी के साथ यह सम्मान मिला था. वहीं 2016-17 में पूर्व विश्व चैंपियन और तीन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुशील के नाम की पद्म भूषण के लिए सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्हें अब तक यह अवार्ड नहीं मिला है. बीजिंग में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाले सुशील को 2011 में पद्म श्री हासिल हुआ था. इस बार भारतीय कुश्ती संघ ने इस अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश की है.

नर सिंह यादव, मनप्रीत सिंह पद्म श्री के दावेदार

पंजाब खेल विभाग ने हरभजन सिंह का नाम पद्म भूषण के लिए भेजा है. विभाग ने बीते साल उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भी भेजा था, लेकिन उनके कहने पर इसे बाद में वापस ले लिया था. 2004 और 2016 के पैरालंपिक में जेवेलिन का स्वर्ण जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया ने भी पद्म भूषण पर दावा जताया है. पंजाब खेल विभाग ने जाने माने फुटबालर इंदर सिंह गुआंग झू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शूटर रोंजन सोढी और हॉकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की है. यही नहीं 2016 ओलंपिक से पहले डोप में फंसे पहलवान नर सिंह यादव, महिला कुश्ती टीम के कोच कुलदीप सिंह मलिक के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की गई है. हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और दीपिका भी पद्म श्री के दावेदारों में हैं. खास बात यह है कि किसान आंदोलन में अपना अर्जुन अवार्ड वापस लौटाने वाले हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह सोढी भी पद्म श्री के लिए नामित किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post

छह दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव

Next Post
कुएं से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

छह दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d