Ranchi:- आज प्रात: 8 बजे पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह की शुरुआत रामचंद्र जी की आरती एवं हनुमान चालिशा की पाठ के साथ गौतम बुद्ध नगर में की गयी आरती के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और पहली रशीद पहाड़ी बाबा के नाम से काटी गयी इसके बाद पहाड़ी मंदिर के आसपास निधि संग्रह का कार्य किया गया निधि संग्रह में रांची के उप महापौर संजीव विजय वर्गीय, सुजीत सिंह, निशांत यादव,नमन भरतिया, संतोष ठाकुर, शशिकांत तिवारी, अशोक पांडे, प्रीतम सोनी, अरविंद गुप्ता ,अमित अग्रवाल, सोनू गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे. ये जानकारी मीडिया प्रभारी नमन भरतिया ने दी.

