BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
मोरहाबादी मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल
Share on FacebookShare on Twitter

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

उपायुक्त रांची, आईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयेाजन किया जा रहा है. कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाना है. जिसके मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त, रांची छवि रंजन की अगुवाई में आज दिनांक 24 जनवरी 2021 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान 26 जनवरी को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई. परेड का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन, आईजी अखिलेश झा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची सुरेन्द्र झा मौजूद थे. पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया. छवि रंजन ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई. इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लाॅ एंड आर्डर लोकेश मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया.

पुलिस अधीक्षक, रांची सौरभ ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है, सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें.

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. सीआरपीएफ

2. सीआईएसएफ

3. आईटीबीपी

4. जैप 1

5. झारखण्ड जगुआर

6. जैप 2

7. जैप 10

8. रांची जिला पुलिस (डीएपी)

9. एसएसबी

10. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-

1. जैप 01

2. जैप 10

3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमाण्ड के रूप में आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार हैं. जो वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया रांची के पद पर पदस्थापित हैं. सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिचारी प्रवर सन्नी कुमार हैं, जो वर्तमान में परिचारी प्रवर-द्वितीय के पद पर पदस्थापित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुकन्या समृद्धि योजना: अपनी बेटी का खोलें अकाउंट, होगा बड़ा फायदा…..

Next Post

अनोखा बदला: पगार न मिलने पर ड्राइवर ने 5 बसों में लगाई आग

Next Post
अनोखा बदला: पगार न मिलने पर ड्राइवर ने 5 बसों में लगाई आग

अनोखा बदला: पगार न मिलने पर ड्राइवर ने 5 बसों में लगाई आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d