रांची: राज्यभर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है. मुख्य कार्यक्रम रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में आयोजित की जाएगी, जहां राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू झंडोत्तोलन करेगी. इसे लेकर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मोराबादी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. इस वर्ष कोविड-19 के कारण स्कूली बच्चों को गणतंत्र दिवस के परेड में सम्मिलित नहीं किया गया है, सिर्फ झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 14 टुकड़ियां परेड में सम्मिलित होगी.
इस अवसर पर राज्य सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी. इसके लिए झांकियों का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है.
इधर, राज्य के अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज में भी फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

