चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा के द्वारा बताया गया कि आज प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा जिला उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक के रूप में मेरे द्वारा भी क्षेत्र का दौरा किया है तथा यहां पर विकास और कल्याण संबंधी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है. ग्रामीणों की समस्याओं को चिन्हित किया गया है और विकास और कल्याण योजनाओं से जोड़ने के लिए जो भी मदद होगी, वह सब पुलिस विभाग के द्वारा एक सुरक्षा एजेंसी के रूप में मुहैया कराया जाएगा और वन विभाग और सिविल प्रशासन और प्रखंड कार्यालय को साथ लेकर पुलिस विभाग अपना कार्य पूरी प्रतिबद्धता और निरंतरता के साथ सुनिश्चित करेगा.

