BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फंडिंग हमेशा के लिए कर देंगे बंद, WHO निकलो चीन के शिकंजे से बाहर: ट्रंप

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in समाचार
फंडिंग हमेशा के लिए कर देंगे बंद, WHO  निकलो चीन के शिकंजे से बाहर: ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) अगले 30 दिनों में चीन के शिकंजे से बाहर नहीं निकलता है तो अमेरिका उसकी फंडिंग हमेशा के लिए बंद कर देगा. इतना ही नहीं अमेरिका डब्ल्यूएचओ की सदस्यता से भी हटने पर विचार करेगा.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस को लिखे एक पत्र में ट्रंप ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आपके संगठन और आपने ने बार-बार गलत कदम उठाए जो पूरी दुनिया को काफी महंगा पड़ रहा है. इससे आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन के शिकंजे से बाहर निकले.’

चार पृष्ठ के पत्र में ट्रंप ने कहा, ‘मेरी सरकार ने आपसे (महानिदेशक) पहले ही संस्था में सुधार के लिए बातचीत शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल तत्काल कदम उठाने की जरूरत है. हमें समय बर्बाद नहीं करना है.’

बता दें कि 14 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ को प्रति वर्ष दी जाने वाली 500 मिलियन डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपये) की धनराशि को रोक दिया था. अमेरिका का आरोप था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वुहान से फैली कोरोनावायरस महामारी को चीन के प्रभाव के चलते छिपाया है.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भी डब्ल्यूएचओ की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘वे (डब्ल्यूएचओ) चीन की कठपुतली हैं. यह कहना बेहतर होगा कि वे चीन केंद्रित हैं. अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना 450 मिलियन डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपये) देता है. जबकि चीन मात्र 38 मिलियन डॉलर (लगभग 290 करोड़ रुपये) देता है. इसे कम करने की योजना बनाई जा रही है, क्योंकि हमारे साथ सही बर्ताव नहीं हुआ.

ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने चीन से यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाए होते तो कोरोना वायरस से देश में और लोगों की मौत होती. बता दें कि प्रतिबंध लगाए जाने का डब्ल्यूएचओ ने विरोध किया था. ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन भी इस प्रतिबंध के खिलाफ थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपसी गृह क्लेश के कारण पति ने की आत्महत्या

Next Post

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के लापता होने की लगे पोस्टर, 21000 रुपये के इनाम की घोषणा

Next Post
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के लापता होने की लगे पोस्टर, 21000 रुपये के इनाम की घोषणा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के लापता होने की लगे पोस्टर, 21000 रुपये के इनाम की घोषणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d