रांची:- मुक्ति संस्था द्वारा आज जुमार नदी के तट पर 37 अज्ञात लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया . इसे लेकर सुबह 9 बजे संस्था के सदस्य शवों के अंतिम संस्कार करने के कार्य में लग कर सबसे पहले चीता के लिए लकड़ी सजाने का कार्य किया. इसके बाद फिर रिम्स के शीत शव गृह से से शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया, जहाँ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गयी और सभी 37 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया. संस्था द्वारा लगातार छह वर्षों से ये लावारिस शवों को मुक्ति देनें का कार्य किया जा रहा है जिसमें अब तक 1079 शवों की अंत्येष्टि की गयी. इस मौके पर प्रवीण लोहिया, ,अमित किशोर,संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकू,आशीष भाटिया,सीताराम कौशिक, गौरीशंकर शर्मा,राहुल चौधरी,अरुण कुतरियर, शिवशंकर शर्मा, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, मनोज पाठक,संजू कुमार,दिनेश गाबा,गांधी बबलू, शेखर मेघवाल,मोती सिंह, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, मनीष टांटिंया,मनीष जैन,रतन अग्रवाल, नीरज खेतान,संजय सिंह, रोहित पोद्दार,उज्ज्वल जैन,पंकज खिरवाल, राहुल जायसवाल शामिल थे.

