BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गडकरी सोमवार को करेंगे सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
गडकरी सोमवार को करेंगे सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को यहां सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करेंगे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 18 जनवरी से 17 फरवरी तक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई है.

मंत्रालय के अनुसार यह आयोजन सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले सभी लोगों को सड़कों को सुरक्षित बनाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता के चलते किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को देशभर में आम जनता, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इसका उद्देश्य सभी लोगों को सड़क सुरक्षा में अपना योगदान देने का अवसर भी मुहैया कराना है.

सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूल एवं कॉलेजों के साथ-साथ चालकों और सड़क का उपयोग करने वाले आम लोगों के साथ मिलकर कई तरह की गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें सड़क दुर्घटना के कारणों और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों को दर्शाया जाएगा. इन गतिविधियों में सड़क सुरक्षा से जुड़े बैनर, वॉकथॉन, निर्देशक संकेतकों और प्रचार पुस्तिका प्रदर्शित की जाएंगी.

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों में राज्य सरकारों के विभिन्न विभाग, परिवहन, पुलिस,  लोक निर्माण, स्वस्थ्य, शिक्षा, नगर निकायों के साथ-साथ वाहन निर्माता और विक्रेता, ट्रांसपोर्ट संगठन, चिकित्सक, पीएसयू, व्यावसायिक संगठन और विभिन्न स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) भाग लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी

Next Post

सरकार ने राज्य सरकारों से कहा- पका हुआ चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित

Next Post
सरकार ने राज्य सरकारों से कहा- पका हुआ चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित

सरकार ने राज्य सरकारों से कहा- पका हुआ चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d