BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गजराज बना यमराज ,लील ली 1300 लोगों की जानें, वन विभाग के लिए बनी चुनौती

by bnnbharat.com
August 10, 2019
in समाचार
गजराज बना यमराज ,लील ली 1300 लोगों की जानें, वन विभाग के लिए बनी चुनौती
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में हाथी-मानव द्वंद को वन विभाग अब तक रोक नहीं पाया है। राज्य गठन से लेकर अब तक गजराज ने 1300 लोगों की जानें लील ली हैं. जो असमय ही काल का ग्रास बन गए पर अफ़सोस इसके बावजूद  हाथियों व जंगली जानवरों का हमला जारी है. वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक हाथी और जंगली जानवरों ने एक लाख 90 हजार 800 लोगों को नुकसान पहुंचाया है. इसमें फसल का नुकसान, पशुओं का नुकसान, मकानों का नुकसान और अनाज का नुकसान शामिल हैं.

Also Read This : महिला टेनिस : सेरेना ने रोजर्स कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

जंगली जानवरों के शिकार(मौत) हो चुके लोगों पर इसके एवज में वन विभाग 13 करोड़ रुपये मुआवजा बांट चुका है. 1900 लोग घायल हो चुके हैं, इसके एवज में 3.50 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है. 109500 लोगों के फसल का नुकसान, पशु का नुकसान, मकान का नुकसान और अनाज का नुकसान हुआ. इसके एवज में 32 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा चुका है.

हाथियों पर काबू पाने के लिये वन विभाग योजनाएं तो बना रहा है,लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पा रही हैं।और इस विफल योजना की भरपाई आम लोग अपनी जान माल दे कर चुका रहे है .

हाथियों के भ्रमण के लिये कॉरिडोर (एक प्राकृतिक स्थल से दूसरे प्राकृतिक स्थल तक) तैयार किया जाना था, इसके लिये जीआइएस मैपिंग भी हुई, लेकिन यह कॉरिडोर अब तक नहीं बन पाया है. राज्य के अंदर पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, गिरिडीह और दुमका में कॉरिडोर बनाना था. वहीं अंतरराज्यीय कॉरिडोर उड़ीसा-चाईबासा, उड़ीसा- सारंडा, पूर्णिया-दलमा और सरायकेला- बंगाल में बनाया जाना था. लेकिन यह योजना भी धरी की धरी रह गई.

राज्य गठन के बाद से हाथियों के लिये एलिफेंट रेसक्यू सेंटर भी बनाया जाना था पर वह भी नहीं बन पाया. धनबाद के वन क्षेत्र और दलमा में रेसक्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव था. वन विभाग के अनुसार, एक हाथी दो से पांच वर्ग किलोमीटर में भ्रमण करता है. इस हिसाब से धनबाद का वन क्षेत्र रेसक्यू सेंटर के लिये उचित नहीं है.

आपको बता दें की रेसक्यू सेंटर में हाथियों की अवश्यकताओं को पूरा किया जाता .
पूरे एरिया की फेंसिंग होती ,हाथियों के लिए खाने पीने का पूरा इंतजाम होता है ,हाथियों की सुरक्षा का इंतजाम होता है

हाथियों के पुनर्वास का आभाव भी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है. हाथियों के भ्रमण का रास्ता बदल गया है . छोटे-छोटे पैकेज में जंगल होने के कारण हाथी भटक रहे हैं और इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपराष्‍ट्रपति नायडू ने झारखंड के 14 लाख किसानों को दी बड़ी सौगात

Next Post

कृषि संकट में है, केंद्र और राज्य सरकार मिल कर किसानों को करें संरक्षित : उपराष्ट्रपति नायडू

Next Post
कृषि संकट में है, केंद्र और राज्य सरकार मिल कर किसानों को करें संरक्षित : उपराष्ट्रपति नायडू

कृषि संकट में है, केंद्र और राज्य सरकार मिल कर किसानों को करें संरक्षित : उपराष्ट्रपति नायडू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d