BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गलवान झड़प: चीनी कंपनी Oppo को लगा झटका, स्मार्टफोन लॉन्चिंग रद्द

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
गलवान झड़प: चीनी कंपनी Oppo को लगा झटका, स्मार्टफोन लॉन्चिंग रद्द

गलवान झड़प: चीनी कंपनी Oppo को लगा झटका, स्मार्टफोन लॉन्चिंग रद्द

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गलवान घाटी में झड़प के बाद सीमा बढ़ते तनाव के बीच चीन को एक झटका लगा है. चीनी मोबाइल हैंडसेट निर्माता ओप्पो ने बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान के बीच देश में अपने प्रमुख 5 जी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को रद्द कर दिया.

गौरतलब है कि सीमा पर हिंसक झड़प में करीब 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं. इसकी वजह से देश में चीन विरोध चरम पर है. इससे चीन के प्रति आक्रोश के तहत प्रदर्शनकारियों ने और कुछ व्यापारिक संगठनों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने की मांग की. इस टकराव का दोनों देशों के कारोबार पर असर पड़ता तय है.

ओप्पो का भारत में ही फोन एसेंबली प्लांट है. कंपनी ने ऐलान किया था कि वह अपने नए Find X2 सीरीज फोन की लाइव अनवीलिंग करेगी. यह अनवीलिंग बुधवार को शाम 4 बजे थी. इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एक यूट्यूब लिंक पर होनी थी. लेकिन लॉन्चिंग करने की जगह कंपनी ने एक 20 मिनट का प्री रिकॉर्डेड वीडियो डाल दिया जिसमें यह बताया गया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए ओप्पो किस तरह से काम कर रही है.

ओप्पो की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में करीब 10.7 फीसदी की हिस्सेदारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस बात का जवाब नहीं दिया है कि यह लाइव लॉन्च कार्यक्रम क्यों रद्द किया गया. कंपनी सूत्रों का कहना है कि माहौल में तनाव को देखते हुए और सोशल मीडिया पर किसी तरह की प्रतिक्रिया से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

गौरतलब है कि सीमा पर जारी इस तनाव से पहले ही भारत ने चीन से आने वाले एफडीआई के लिए नियम सख्त कर दिए थे. अब चीन से आने वाले हर निवेश की बारीकी से जांच की जाएगी.

चीनी ग्राहकों को सलाह देने वाले लॉ फर्म फीनिक्स लीगल के को-फाउंडर अभिषेक सक्सेना ने ने कहा, ‘मौजूदा सरकार सख्त रवैया अपना रही है. मुझे नहीं लगता कि अब किसी चीनी निवेश प्रस्ताव को जल्दबाजी में इजाजत दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC में AGR मामले पर होगी आज सुनवाई

Next Post

पाए गए कोरोना पॉजीटिव, सीमा सील

Next Post
पाए गए कोरोना पॉजीटिव, सीमा सील

पाए गए कोरोना पॉजीटिव, सीमा सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d