BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गलवान घाटी हिंसक झड़प: चीन ने रिहा किए 10 भारतीय जवान

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
गलवान घाटी हिंसक झड़प: चीन ने रिहा किए 10 भारतीय जवान

गलवान घाटी हिंसक झड़प: चीन ने रिहा किए 10 भारतीय जवान

Share on FacebookShare on Twitter

लद्दाख: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी(Galwan Valley) में सोमवार को भारत-चीन सैनिकों (India-China Soldiers) के बीच हुई खूनी झड़प के बाद 10 भारतीय जवानों को चीनी सेना ने पकड़ लिया था. वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत समेत डिप्लोमेटिक और सैन्य चैनल्स के इंटेंस नेगोशिएशन के बाद चीन द्वारा हिरासत में लिए गए 10 भारतीय सैनिकों को रिहा कर दिया गया है.

इन सैनिकों की रिहाई गुरुवार को हुई थी. इस मामले से जुड़े हुए अधिकारियों ने बताया कि दो अधिकारियों समेत 10 सैनिकों को गुरुवार शाम को भारतीय पक्ष में वापस लौटा दिया गया. 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 जवान शहीद हुए. वहीं इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान पहुंचा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले से जुड़े हुए लोगों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बाद सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से नेगोशिएशन को जारी रखा गया. फिलहाल अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि कोई भी भारतीय सैनिक इस हिंसक झड़प में लापता नहीं हुआ.

मंगलवार और गुरुवार के बीच गलवान घाटी में पेट्रोल पॉइंट 14 के पास मेजर जनरल लेवल की भारत और चीन के बीच तीन दौर की बातचीत हुई. इस बातचीत में कई अहम फैसले लिए गए. उनमें से ही एक 10 सैनिकों की रिहाई भी थी. सैनिकों की रिहाई के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया गया.

कारू स्थित मुख्यालय 3 इन्फैंट्री डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल अभिजीत बापट और उनके चीनी समकक्ष ने गुरुवार को तीसरी बार इस मामले को लेकर मुलाकात की थी. ये बैठकें स्थिति को कम करने और विवादित सीमा पर डी-एस्क्लेशन की प्रक्रिया रही सैन्य व्यस्तताओं का हिस्सा थीं. मई की शुरुआत में स्टैंड-ऑफ शुरू होने के बाद से दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सात बार मिल चुके हैं.

शहीद जवानों के नाम

बिहार रेजिमेंट

  • कर्नल बी संतोष बाबू
  • नायब सूबेदार सतनाम सिंह
  • नायब सूबेदार मनदीप सिंह
  • नायब सूबेदार नंदू राम सोरेन
  • नायब सूबेदार दीपक सिंह
  • सिपाही कुंदन कुमार
  • सिपाही अमन कुमार
  • सिपाही चंदन कुमार
  • सिपाही गणेश हंसदा
  • सिपाही गणेश राम
  • सिपाही केके ओझा
  • सिपाही राजेश ओराव
  • सिपाही सीके प्रधान
  • सिपाही सुनील कुमार
  • ​सिपाही जय किशोर सिंह

81 एमपीएससी रेजिमेंट

  • हवलदार सिपाही बिपुल रॉय

पंजाब रेजिमेंट

  • सिपाही गुरुतेज सिंह
  • सिपाही अंकुश
  • सिपाही गुरुविंदर सिंह

81 फील्ड रेजिमेंट

  • हवलदार के पलानी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली सरकार ने तैयार किए 10 हजार बेड, मिलेगी कोरोना मरीजों को सुविधा

Next Post

कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के 2 सदस्यों की मौत

Next Post
कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के 2 सदस्यों की मौत

कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के 2 सदस्यों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d