नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर पाकिस्तान से भविष्य में कोई मैच नहीं खेलने की बात कही है. गौतम गंभीर ने कहा कि भारत के लिए क्रिकेट से अहम उसके सैनिकों की जान है और जब तक सरहद पार से प्रायोजित आतंकवाद नहीं रुकता, दोनों देशों के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए.
गौतम गंभीर ने कहा, क्रिकेट एक बहुत छोटी सी चीज है एक छोटा सा मुद्दा है. हमारे जवानों की जिंदगी ज्यादा अहम है जब तक सरहद पार से आतंकवाद खत्म नहीं होता तबतक पाकिस्तान से किसी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए.

