BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खतरे के निशान को पार कर गई गंडक नदी, कई गांव जलमग्न

by bnnbharat.com
July 22, 2020
in समाचार
खतरे के निशान को पार कर गई गंडक नदी, कई गांव जलमग्न
Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल,

महराजगंज: नेपाल में हो रही लगातार बारिश से गंडक नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. महराजगंज पड़ोसी देश नेपाल से निकली गंडक नदी भारतीय सीमा में खतरे के निशान को पार कर गई है.

बाल्मीकि नगर बैराज से 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ जिससे भारतीय सीमा में गंडक नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है.

इसके बाद महराजगंज व कुशीनगर जिले के सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम को सतर्क रहने को कहा गया है.

आपको बता दें कि गंडक नदी के जलस्तर में बीते दिनों से ही इजाफा हो रहा है जिससे सोहगीबरवा, भोथहा, शिकारपुर के साथ ही कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के भी कई गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं और सीमावर्ती गांवों में पानी घुस गया है.

वहीं सोहगीबरवा के ग्राम प्रधान विनय सिंह ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी. कुशीनगर जिले के खड़ा एसडीएम ने एनडीआरएफ की टीम को फौरन सोहगीबरवा के लिए भेज दिया. टीम ने मौके पर पहुंचकर महराजगंज व कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

वहीं गंडक नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से सोहगीबरवा निवासी अम्बाला कुशवाहा पुत्र हरख की मौत हो गई है. वह अपने दूसरे घर कुशीनगर के बसन्तपुर गए थे.

रास्ता में पानी ज्यादा होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई. ग्राम प्रधान विनय सिंह ने बताया कि अम्बाला की मौत की सूचना कुशीनगर के अफसरों को दे दी गयी है. लेकिन पानी के बेग को देखते हुए लोगों में भय बना है.

सोहगीबरवा एसओ अम्बिका प्रसाद ने बताया कि हर टोले पर पुलिस के जवान तैनात हैं और प्रसासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 2 किसानों की जान

Next Post

लाउड स्पीकर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव का कराएं प्रचार: सीडीओ

Next Post
लाउड स्पीकर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव का कराएं प्रचार: सीडीओ

लाउड स्पीकर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव का कराएं प्रचार: सीडीओ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d