BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत की संस्कृति को नहीं समझ सकता गांधी परिवार: अब्बास नकवी

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in समाचार
भारत की संस्कृति को नहीं समझ सकता गांधी परिवार: अब्बास नकवी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत और अमेरिका में ‘सहिष्णुता के डीएनए के गायब होने’ संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स के साथ डिजिटल संवाद के दौरान दावा किया था कि अमेरिका और भारत सहिष्णुता एवं खुलेपन के डीएनए के लिए जाने जाते थे जो अब गायब हो गया है तथा विभाजन पैदा करने वाले खुद को राष्ट्रवादी कह रहे हैं.

नकवी ने इस पर संवाददाताओं से कहा कि ”भारत के सहिष्णुता के डीएनए के बदलने का ज्ञान देने वाले कांग्रेसी अज्ञानियों को समझना होगा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया”, सनातन संस्कृति-संस्कार ही भारत का डीएनए था, है और रहेगा. देश अपनी संस्कृति, संस्कार, सहिष्णुता के किसी “पोलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला” में डीएनए टेस्ट का मोहताज नहीं है.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि भारत की इसी संस्कृति-संस्कार-संकल्प ने इतने बड़े देश को “अनेकता में एकता” के सूत्र से बांध रखा है. नकवी के मुताबिक पिछले एक दशक से ज्यादा समय से “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प से काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, “बोगस बैशिंग ब्रिगेड” की असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह “साजिशी सिंडिकेट” देश को बदनाम करने में पागलपन की हद तक पहुंच गया है.

नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की छवि खराब करने की साजिश में लगे हैं. कभी आतंकवादियों के मारे जाने पर सवाल, कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, कोरोना से लड़ाई पर असमंजस फैलाना और अब देश को असहिष्णु साबित करने का प्रपंच, कांग्रेस एवं उसके नेताओं द्वारा देश की संस्कृति, संस्कार, सुरक्षा एवं संकल्प के प्रति अज्ञानता की पराकाष्ठा है.”

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भोपाल : निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू

Next Post

मैंने ज्योति में लीड रोल करने के लिए लगभग 17 री-टेक दिए और तब भी कोई उम्मीद नहीं थी: स्नेहा वाघ

Next Post
मैंने ज्योति में लीड रोल करने के लिए लगभग 17 री-टेक दिए और तब भी कोई उम्मीद नहीं थी: स्नेहा वाघ

मैंने ज्योति में लीड रोल करने के लिए लगभग 17 री-टेक दिए और तब भी कोई उम्मीद नहीं थी: स्नेहा वाघ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d