BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को समझता है अपनी जागीर : सीएम

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को समझता है अपनी जागीर : सीएम

Gandhi family understands India and Soren family considers Jharkhand its fiefdom: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को अपनी जागीर समझता है. गरीब आदिवासियों के नाम पर जेएमएम ने राजनीति की, जबकि उनके विकास के प्रति अपनी गंभीरता नहीं दिखाई. चुनाव आते ही ये पार्टी आदिवासियों को बरगलाने का काम करती है कि मोदी सरकार, भाजपा की सरकार आएगी तो आपकी जमीन छीन लेगी. लेकिन 2014 से अब तक मोदी सरकार ने किसी की जमीन नहीं छीनी, बल्कि सोरेन परिवार ने पूरे राज्य में घूमघूम कर कानून का उल्लंघन कर आदिवासियों को बरगला कर उनकी जमीन छीनी और जमींदार बन गए.

हम तो पंडित रघुनाथ मुर्मू के सपनों का कोल्हान बनाने, यहां की संस्कृति को सहेजने और संथाल समाज के सतत विकास का माध्यम बनने का प्रयास कर रहे हैं. संथाल समाज की ओलचिकी लिपि में बच्चों की पांचवीं तक की पढ़ाई सुनिश्चित की, परंपरागत ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि दी जा रही है. संथाल समाज की दशा उनके नाम पर राजनीति कर जिस जेएमएम ने खराब कर दी उसके द्वारा भाजपा पर आदिवासियों की जमीन छीन लेने का आरोप लगाना हास्यप्रद है. सीएम गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा में आयोजित जन सभा में बोल रहे थे.

निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ का घोटाला किया

सीएम ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने झारखण्ड में एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया. 2014 से पूर्व झारखण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर था. लेकिन 2014 के बाद से अबतक वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है. वर्तमान सरकार ने आपके राज्य की जनता के मान सम्मान के लिए सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगने दिया.

एक माह में शुरू होगा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य

2014 से अबतक पूर्वी सिंहभूम में 2500 किमी सड़क और 31 पुल का निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास हुआ है. गालूडीह सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा. धालभूमगढ़ में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बनाये गए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एक माह में प्रारम्भ होगा. एयरपोर्ट का निर्माण होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा. आपने एक अच्छे , जनता के प्रति जवाबदेह सांसद का चुनाव किया है, जो आपके क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है. बहरागोड़ा- खड़गपुर-कोलकाता सड़क का कार्य योजना में है.

किसानों की आय करनी है दोगुनी

पूर्व की सरकार ने किसानों को कर्जदार बनाकर रख दिया, किसानों को आत्महत्या के लिए विवश कर दिया. 2014 के बाद बनी मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उसकी एक कड़ी है, ताकि किसानों को कृषि कार्य हेतु आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके. राज्य सरकार ने भी मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना का शुरूआत की है. इन दोनों योजनाओं से राज्य के 35 लाख किसानों को न्यूनतम 11 और अधिकतम 31 हजार रुपये मिलेंगे. मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना की पहली किस्त किसानों को मिली है अन्य 12 लाख किसानों को प्रथम क़िस्त मिलेगी. साथ ही दीवाली से पूर्व किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी प्राप्त होगी. अक्टूबर माह में 100 किसानों को इजरायल भेजने की योजना है. इनमें 50 महिला व 50 पुरुष किसान होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

vivo का नया स्मार्टफोन V17Pro, जानें खूबियां

Next Post

फिल्म Marjaavaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Next Post
फिल्म Marjaavaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म Marjaavaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d