रांची: अंतराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां के साथ छिनतई की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. पूरा मामला रातु थाना क्षेत्र से जुड़ा है. हालांकि मामले में जेवर की बरामदगी फिलहाल नही हुई है. मुखबिर की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची.रातु थाना क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां के साथ हुई स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया गया है.
सीसीटीवी के जरिये हुई अपराधियों के शिनाख्त के बाद पुलिस ने ये पूरी घटना का उद्भेदन किया है. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि अपराधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
वहीं उन्होंने बताया की पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर पूरी कार्रवाई की है. वहीं ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले में सूचना देनेवाले व्यक्ति को 10 हज़ार रुपए का इनाम दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि पूरे मामले में बाइक को बरामद किया जा रहा है.

