BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चलती कार में युवती से गैंगरेप, फिर सुनसान जगह पर फेंका, 2 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
खौफनाक वारदात: युवती ने लगाया दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: मेरठ में एक लड़की के अपहरण के बाद चलती कार  गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैंगरेप के बाद लड़की को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक यह वारदात सोमवार की रात मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मेडिकल थाने के एसएचओ देवेन्‍द्र सिंह ने बताया कि कुछ अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पकड़े गए आरोपियों के नाम रजत त्‍यागी और वासु हैं. दोनों को सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है. दो अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है. देवेन्‍द्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है. 

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी रजत और पीडि़ता मोबाइल पर बातचीत के जरिए एक-दूसरे के सम्‍पर्क में आए. दोनों के बीच दोस्‍ती हो गई थी. सोमवार की रात में रजत ने लड़की को फोन करके एक जगह बुलाया जहां वह उसका इंतजार कर रहा था.

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वहां कार में रजत के अलावा दो अन्‍य लोग बैठे थे. उन सभी ने उसके साथ रेप किया. एसएसपी ने बताया कि बरामद की गई कार के आगे और पीछे के शीशों पर एक न्‍यूज चैनल का स्‍टीकर लगा हुआ है.

इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक माइक आईडी भी मिली है. उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के पास से एक चैनल की आईडी भी बरामद हुई है. उन्‍होंने बताया कि वारदात की तफ्तीश जारी है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैडिला और भारत बायोटेक ने पहला फेज पूरा किया: ICMR

Next Post

कोल इंडिया, सीसीएल की नई स्‍कीम, “CIL Annuity Scheme, 2020” का अनुमोदन

Next Post
महाप्रबंधक बनेंगे विभिन्न संवर्गों के कोयला अधिकारी

कोल इंडिया, सीसीएल की नई स्‍कीम, “CIL Annuity Scheme, 2020” का अनुमोदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d