BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 महीने तक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, 1.5 लाख में बेचा

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
2 महीने तक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, 1.5 लाख में बेचा
Share on FacebookShare on Twitter

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिले की सरदारशहर तहसील के भानीपुरा थाने में 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. युवती की शिकायत पर भानीपुरा पुलिस ने श्यामलाल, विजय, लालचन्द, दिलीप भाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता का चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है.

युवती को पहले होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि उसके बाद उसे डेढ़ लाख रुपए में 3 लोगों को बेच दिया गया. तीनों आरेापी युवती को हनुमानगढ़ के 14 एसएसडब्ल्यू चक गांव ले गए, जहां दो महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा. पीड़िता के शारीरिक शोषण का सिलसिला 2 साल पहले शुरू हो गया था. आरोप है कि पीड़िता का परिवार श्यामलाल नाम के शख्स के प्रभाव में था, जिसने 2 साल पहले जब वह नाबालिग थी उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में किया रेप

उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके भाइयों को जान से मार देगा. 15 मार्च को आरोपी श्यामलाल ने युवती के पिता को फोन करके उसे संगम होटल में बुलाया. युवती का पिता उसे अपने साथ लेकर संगम होटल पहुंचा, जहां पर श्यामलाल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और होटल के ऊपर वाले कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान होटल के बाहर युवती के परिवार वाले मौजूद रहे.

डेढ़ लाख में खरीदने वाले आरोपियों ने भी किया रेप

दुष्कर्म के बाद श्यामलाल ने धमकी देकर उसको किसी को कुछ नहीं बताने को कहा. तभी विजय मेघवाल, लालचंद, दिलीप भाट एक गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए. इन आरोपियों ने युवती को बताया कि उसे डेढ़ लाख रुपए में उन्हें बेचा गया है. तीनों आरोपी युवती को 14 एसएसडब्ल्यू चक हनुमानगढ़ ले गए. वहां तीनों आरोपी 2 महीने तक बंधक बनाकर मारपीट कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे. 22 मई को जब आरोपी विजय शराब के नशे में अचेत हो गया तो मौका देखकर पीड़िता वहां से भाग निकली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात, कहा प्रधानमंत्री का फोकस श्रमिकों पर

Next Post

सचिव रैंक तक भी नहीं पहुंच पाते हैं प्रमोटी आईएएस, फिर प्रमोशन में हो गई है तीन साल की देरी

Next Post
सचिव रैंक तक भी नहीं पहुंच पाते हैं प्रमोटी आईएएस, फिर प्रमोशन में हो गई है तीन साल की देरी

सचिव रैंक तक भी नहीं पहुंच पाते हैं प्रमोटी आईएएस, फिर प्रमोशन में हो गई है तीन साल की देरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d