BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार आई दिल्ली की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

by bnnbharat.com
August 22, 2019
in समाचार
बिहार आई दिल्ली की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Share on FacebookShare on Twitter

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण में दिल्ली से आई एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वो लड़की अपने कथित प्रेमी के बुलावे पर बिहार आई थी. पुलिस ने दावा किया कि मामले की छानबीन जारी है. पीड़िता के बयानों में फर्क है. पहले उसने कहा वह प्रेमी के बुलाने पर दिल्ली से बिहार आई और बाद में उसने कहा कि सभी आरोपी उसके सिर्फ फेसबुक फ्रेंड हैं.

Also Read This: कांग्रेस ने कहा चिदंबरम की गिरफ्तारी लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 16 साल की लड़की को आधी बेहोशी की हालत में सड़क से बरामद किया. लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छतौनी के थाना प्रभारी मुकेश चंद्र कुंवर ने गुरुवार को बताया   कि लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही है. लड़की ने खुद को दिल्ली के अलकापुरी की रहने वाली बताया और कहा कि उसे दिल्ली से यहां बुलाया गया. बाद में उसने कहा कि वह छपरा की रहने वाली है. उसे बुलाने वाला वापस दिल्ली चला गया. लड़की ने कहा कि उसे मठिया मुहल्ले के एक घर में रखा गया था.

“लड़की ने पहले कहा कि बुधवार रात दो से तीन युवक उस मकान में पहुंचे. तीनों ने खुद शराब पी और उसे भी जबरन बीयर पिलाई. ”

कुंवर ने कहा, “युवती को नशा आने लगा तो उसके साथ कथित तौर पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. इसके बाद लड़की को सड़क के किनारे छोड़कर सभी युवक फरार हो गए. ”

थाना प्रभारी ने कहा, “लड़की ने वारदात के संदर्भ में, जिस मकान का जिक्र किया, वहां छापा मारा गया. यह मकान संजय कुमार नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है. आरोपी फरार है. कमरे से युवती के फटे कपड़े और अन्य सामान मिले हैं. ”

उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उससे मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई जारी है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्सपो 2019 को लेकर जूनियर चैंबर का खुला कार्यालय 

Next Post

NCC-22 बटालियन में ग्रुप कमांडर ने एएनओ एवं सीटीओ के साथ की प्रेरण बैठक

Next Post
NCC-22 बटालियन में ग्रुप कमांडर ने एएनओ एवं सीटीओ के साथ की प्रेरण बैठक

NCC-22 बटालियन में ग्रुप कमांडर ने एएनओ एवं सीटीओ के साथ की प्रेरण बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d