BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार में लिफ्ट देने के बहाने किशोरी के साथ गैंगरेप

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
घाटशिला: 13 साल की बच्ची 7 महीने की गर्भवती, गांव के ही युवक पर लगा रेप का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा: यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. आए दिन प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला मथुरा जिले का है. यहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर लगा है. आरोप है कि युवकों ने किशोरी को कार में बिठाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. गैंगरेप की इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है.

पड़ोसी युवकों पर गैंगरेप का आरोप

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दूसरे घरों में साफ-सफाई का काम करती है. उन्होंने गैंगरेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवकों पर लगाया है. आरोप है कि 4 नवंबर को किशोरी जब घर से निकली तो दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बिठा लिया. कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बिठा लिया. इसी बीच किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन 5 नवंबर को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए.

दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

https://bnnbharat.com/great-success-of-security-forces/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

58 वर्षीय वृद्ध ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की छेड़खानी

Next Post

खराब सेहत के कारण अगले साल राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं पुतिन: रिपोर्ट

Next Post
रूसी राष्ट्रपति और कतर के आमीर ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

खराब सेहत के कारण अगले साल राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं पुतिन: रिपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d