BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैवानियत: महिला से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, पसली और पैर भी तोड़ा

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
नाबालिग लड़की से 3 युवकों ने किया गैंगरेप, ‎बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपकी रूह तक कांप जाएगी. क्योंकि यहां से एक महिला के साथ निर्भया जैसी घटना को दोहराने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला से गैंगरेप करने के बाद उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी.

गैंगरेप के बाद महिला की मौत हो गई है. पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हैवानों ने पीड़ित महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी किसी चीज से हमला किया गया है. महिला के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें भी हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने महिला के साथ इतनी ज्यादती की है कि उसकी पसली और पैर तक तोड़ दिये. आरोपियों का अत्याचार यहीं पर खत्म नहीं हुआ. उन्होंने महिला के फेफड़े पर भी वजनदार चीज से हमला भी किया.

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम महिला पास के गांव स्थित एक मंदिर पर गई थी. लेकर वह लौट कर नहीं आई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे एक कार सवार और 2 अन्य शख्स महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए. महिला की रात में ही मौत हो गई. परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी ने तत्काल एसपी देहात को भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महंत समेत उसके एक साथी और ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. यह मामला बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर देरी से केस दर्ज करने का आरोप लगाया है. यह घटना बीते रविवार रात की है और महिला का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन

Next Post

को-वैक्सीन को लेकर अफवाहों का बाजार गरम, 5 नौजवानों ने किया गलतफहमियों को दूर…

Next Post
खुशखबरी… कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी

को-वैक्सीन को लेकर अफवाहों का बाजार गरम, 5 नौजवानों ने किया गलतफहमियों को दूर...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d