BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गंगा-सतलज एक्सप्रेस का राँची तक होगा विस्तार

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
गंगा-सतलज एक्सप्रेस का राँची तक होगा विस्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची में आईआरसीटीसी का कार्यालय खोलने पर विचार करेगा रेलवे

रांची:- रांची में रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर आज सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री   पीयूष गोयल से मुलाकात की. अपनी मुलाकात में संजय सेठ ने पीयूष गोयल से रांची में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर चर्चा की. जिसमें प्रमुख रुप से लुधियाना से धनबाद तक चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस को राँची तक लाने, रांची लोकसभा क्षेत्र के किसानों के लिए किसान रेल के परिचालन, पर्यटन के विकास की दृष्टि से रेलवे द्वारा बनाए जा रहे विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को राँची से भी चलाने, राँची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेन को राँची लोहरदगा टोरी लाइन होते हुए चलाने की मांग की.

केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने बताया कि राँची व आसपास के क्षेत्र के लोग लंबे समय से रांची से अयोध्या व अन्य क्षेत्रों के लिए ट्रेन परिचालन की मांग कर रहे थे, इसी के आलोक में मैंने गंगा सतलज एक्सप्रेस को राँची तक लाने आग्रह माननीय रेल मंत्री जी से किया है. इसके अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से विस्टाडोम कोच, लोहरदगा टोरी लाइन पर ट्रेन का परिचालन और किसानों के लिए किसान रैली जैसी प्रमुख मांगे माननीय रेल मंत्री के समक्ष मैंने रखा. इसके अतिरिक्त राँची में आईआरसीटीसी का ऑफिस खोलने से संबंधित आग्रह और इसकी आवश्यकता से मैंने माननीय रेल मंत्री जी को अवगत कराया है.

संजय सेठ ने बताया कि रेल मंत्री जी ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया है. साथ ही चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा पूरे भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राजस्व दिए जाने को लेकर भी रेल मंत्री ने तारीफ की और आश्वस्त किया रांची लोकसभा क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वह जरूर उठाए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीबीआई ने लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में रांची महिला कॉलेज में छापेमारी की

Next Post

पंचशूल उतरते ही बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती का गठबंधन नही कर सकेंगे श्रद्धालु

Next Post
पंचशूल उतरते ही बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती का गठबंधन नही कर सकेंगे श्रद्धालु

पंचशूल उतरते ही बाबा वैद्यनाथ व माता पार्वती का गठबंधन नही कर सकेंगे श्रद्धालु

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d