रांची: साहेबगंज जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिले के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लोग परेशान हैं.
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले में गंगा नदी खतरे के निशान से 32 सेटी मीटर ऊपर बह रही है.

