BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो-गंगोत्री कुजूर

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो-गंगोत्री कुजूर
Share on FacebookShare on Twitter

लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान हो दर्ज

रांची:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी का सात सदस्यीय जांच कमेटी खूंटी पहुंचा. कमेटी खूंटी के तिरला स्थित होरा एनजीओ के संचालकों  द्वारा नर्सिंग ट्रेनिंग की बच्चियों के साथ की गई छेड़खानी एवं बदसलूकी की जांच करने पहुंची . अखबारों के माध्यम से यह पता चला कि होरा एनजीओ के द्वारा खूंटी के सुदूरवर्ती आदिवासी गरीब बच्चियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है तथा इन्हीं लड़कियों के साथ एनजीओ के संचालक परवेज आलम के द्वारा पल्स जांच एवं सहनशक्ति परीक्षण के नाम पर लड़कियों के  निजी अंगों मे हाथ डाला गया था . 

स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने  बताया कि ट्रेनिंग कर रही सभी लड़कियां बिल्कुल डरी हुई थी .लगभग 10 लड़कियों ने  एनजीओ के संचालक परवेज आलम पर उनके निजी अंगों के साथ छेड़खानी की बात को सही बताया .एनजीओ की सचिव मरियम आइंद ने जो कि आरोपी परवेज आलम की पत्नी भी है ने मामले के संबंध में स्पस्ट जानकारी नहीं दिया स लेकिन उसने कहा कि उसे लड़कियों की शिकायत की जानकारी थी.

 जांच टीम खूंटी के उपायुक्त एवं पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर घटना के संबंध में अब तक किए गए कार्रवाई की जानकारी ली तथा टीम ने उपायुक्त से मांग की कि  मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर एनजीओ के और संलिप्त  लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए.

साथ ही लड़कियों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराते हुए उनका मेडिकल कराया  जाए. आरोपी एनजीओ के क्रियाकलापों,दस्तावेजों, मान्यता  की जांच करते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए. जिला प्रशासन लड़कियों,उनके परिजनों  के जानमाल की रक्षा करते हुए उनके अधूरे ट्रेनिंग को अपनी निगरानी में पूरा कराये.   

टीम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आरती कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी  आरती सिंह, भाजपा की प्रदेश मंत्री  काजल प्रधान, भाजपा की प्रदेश मीडिया सह प्रभारी  सोनी हेंब्रम,  लक्ष्मी बाखला, जिला उपाध्यक्ष   रदाय नाग थीं .साथ ही मोनिका कुमारी, जगरनाथ मुंडा, मनोज गणपति, सहित कई अन्य  लोग भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज कलयुगी बेटे ने मांग पर किया जानलेवा हमला, मौत

Next Post

महिला पत्रकार से मोबाइल छिनने मामले में तीन अपराधी धराये

Next Post
गुमला में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने आया युवक गिरफ्तार

महिला पत्रकार से मोबाइल छिनने मामले में तीन अपराधी धराये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d