नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक नाबालिग किशोरी का गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. दरअसल, किशोरी अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम के पास स्थित अरावली की पहाड़ियों पर घूमने गई थी. इस दौरान दो आरोपियों ने पहले उसके दोस्त को पीटा और फिर उसके साथ रेप किया. फिलहाल, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसका दोस्त गुरुग्राम स्थित अरावली की पहाड़ियों में घूमने के लिए गए थे. इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद श्रवण कुमार और नितेश मिश्रा किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगे. इसके बाद जब पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया. इस दौरान जब किशोरी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग वहां पहुंच गए और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.
हालांकि पुलिस ने एक आरोपित को कोर्ट में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं किशोरी ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है. हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो दोनों ही आरोपितों के मोबाइल में ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस ने दोनों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

