रांची: जिले में बंद घरों को अपना निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के ग्रामीण इलाकों में इस गिरोह ने आतंक मचा कर रखा था लेकिन ये लोग हर दिन किसी न किसी इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. शनिवार की शाम तक इस मामले में रांची पुलिस बड़ा खुलासा करेगी.
मिली जानकारी के अनुसार अभी भी इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का रेड जारी है. मिली जानकारी के अनुसार चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी रांची के खलारी, चान्हो और मांडर इलाके से हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का समान बरामद किया गया है.

