BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 11 फरवरी को टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका लगने वाला है. शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजधानी दिल्ली के सीमापुरी, हरीनगर और मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया और कहा कि 11 फरवरी को टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका लगने वाला है.

उन्होंने कहा कि शाहीन बाग आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का ‘ज्वाइंट प्रोजेक्ट’ है. केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस बात की चिंता है कि शाहीन बाग पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि वे बताएं देश की सुरक्षा चुनावी मुद्दा क्यों नहीं होना चाहिए? क्यों शाहीन बाग में बैठे लोग जिन्ना वाली आजादी मांग रहे हैं और क्यों टुकड़े-टकड़े गैंग उन्हें समर्थन दे रहा है. इन लोगों को शर्म आनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को लोग कमल के निशान पर बटन दबाकर टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका लगाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पिछले पांच वर्षों में कोई कार्य नहीं किया है. उन्होंने दिल्ली की जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने नहीं दिया और रोक कर रखा. शाह ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान और दिल्ली अकाली दल अध्यक्ष एवं विधायक मनजिन्दर सिंह सिरसा के साथ-साथ प्रदेश, जिला एवं मंडल के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

Next Post

J&K: आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त DSP देविंदर को भेजा गया जेल

Next Post
J&K: आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त DSP देविंदर को  भेजा गया जेल

J&K: आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त DSP देविंदर को भेजा गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d