रवि सिंह,
उत्तर प्रदेश: जिला पुलिस मुखिया के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियांन के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सी ओ गोला श्याम देव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोला सांतोष कुमार सिंह मय हमराही कॉन्सटेबल अमित यादव अनिकेत यादव व जिगर यादव रविवारकी सुबह क्षेत्र गश्त व वांछित अभियुक्त तलाश निकले थे कि मुखबिर की सूचना पर बड़हलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर व बड़हलगंज थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 906 .20 धारा 3(1) उ प्र गैंगेस्टर का फरार नामजद अभियुक्त ललकुउर्फ लालबाबू यादव पुत्र स्व लालधर यादव निवासी खडेसरी थाना बड़हलगंज को समय लगभग नव बजकर पैंतीस मिनट पर गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह से बाड़ी तरया मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया और गोला थाने पर लाकर ललकु यादव को अधिकारियों की सज्ञान में गिरफ्तारी की सूचना देते हुए जेल भेज दिया.
प्रभारी निरीक्षक गोला सांतोष कुमार सिंह का कहना है कि ललकु यादव वांछित अभियुक्त गैंगेस्टर था .काफी दिनों से फरार चल रहा था .गोला पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गयी.

