BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैंगस्टर रवि पुजारी को लाया गया भारत

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in समाचार
गैंगस्टर रवि पुजारी को लाया गया भारत

Gangster Ravi Pujari brought to India

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया. बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है.

इस मामले पर कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि रवि पुजारी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है.

इससे पहले पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया था. 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की टीम आज उसे भारत लाने में सफल रही. 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था. रवि पुजारी वही गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों समेत कई नेताओं को भी धमका चुका है.

52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ. वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है. उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है. 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था.

पत्नी पर आरोप था वह खुद और बेटियों के लिए फर्जी पासवोर्ट बना रही थी. मेंगलुरु में जमानत मिलने के बाद वह एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर बेटियों संग भारत से फरार हो गया था. इंटरपोल ने पुजारी और उसकी पत्नी पद्मा दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटस जारी किया था.

1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया. 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया. इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन में मृतकों की संख्या 2592 हुई

Next Post

बदनामी के डर से नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Next Post
बदनामी के डर से नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर दी जान

बदनामी के डर से नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d