BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गुर्गे ने शेयर किया धमकी भरा वीडियो, विधायक को बनाया निशाना

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
धमकी भरा वीडियो वायरल, कहा- कोई कोयला व्यापारी, कंपनी, गैंग को मैसेज किए बगैर काम किया तो कर दूंगा ak47 से छलनी!
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: गैंगेस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साव का गुर्गा ने धनबाद के एक विधायक को जान से मारने की धमकी दी है. धनबाद के कोयला कारोबारी, आउटसोर्सिंग कंपनी और ट्रांसपोर्टरों को जनवरी महीने से रंगदारी देने की धमकी दी है. 2.49 मिनट के वीडियो में खुद को मयंक सिंह बताने वाले अपराधी के हाथों में एक एके-47 है. वहीं, सामने के टेबल पर कई घातक हथियार और गोलियां रखी हुई है. वीडियो में मयंक कह रहा है कि बिना मैनेज काम करेंगे तो गोली खाने को तैयार रहे. 

वीडियो में खुद को मयंक सिंह बताने वाले शख्स ने धनबाद के किसी विधायक का नाम लिए बगैर धमकी दी है. मयंक ने वीडियो में कहा है कि माननीय नेतागिरी की आड़ में रंगदारी करते हैं. उनके लोग वहां से पैसा उठा रहे हैं.

ऐसे में माननीय को हिदायत दी जाती है कि वो रंगदारी दें या अपना धंधा बंद करें. वरना इस एके-47 का बैरल उनकी तरफ घूम जाएगा. मयंक वीडियो में कह रहा है कि धनबाद में गैंग की जिम्मेदारी अमर सिंह को दी गई है और सभी को अमर सिंह से बात कर काम करना होगा. जो भी लोग बात नही सुनेंगे, उनको एके-47 की गोली से छलनी कर दिया जाएगा.

जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद सुजीत सिन्हा और रांची जेल में बंद अमन साव के संयुक्त गिरोह की गतिविधियों में इजाफा हुआ है. गिरोह की ओर से कोयला क्षेत्र को रंगदारी वसूली के लिए सक्रिय किया गया है. हाल में चतरा की मगध, आम्रपाली, पिपरवार और बालूमाथ में भी गिरोह ने ट्रांसपोर्टिंग बंद करने की चेतावनी दी थी. लातेहार में गिरोह ने कंपनी साइट पर आगजनी और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था.

वहीं वीडियो वायरल होने धनबाद पुलिस ने संज्ञान लिया है एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि कुछ दिन से एक धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ इस मामले में कई एफआईआर किया गया है और  इसको लेकर पुलिस अब वीडियो को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस मामले में कुछ अपराधियों के नाम सामने आए है, वह अभी जेल में है और जितने भी व्यवसायी है उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस चाक चौबंद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वैक्सीनेशन में ‘ICMR’ के गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

अगले दो दिनों तक आकाश में छाये रहेंगे हल्के बादल

Next Post
मौसम का बदला मिजाज, 4 दिनों तक बारिश की संभावना

अगले दो दिनों तक आकाश में छाये रहेंगे हल्के बादल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d