BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती दिख रही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, परिजनों ने जताई आपत्ति

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती दिख रही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, परिजनों ने जताई आपत्ति
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर काफी लंबे वक्त से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैन्स के बीच चर्चा चल रही है. लेकिन अब ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती दिख रही है. दरअसल रियल लाइफ स्टोरी पर बन रही इस फिल्म को लेकर गंगूबाई के परिजनों ने आपत्ति जताई है. गंगूबाई के परिवार वालों ने बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ 22 दिसंबर को एक केस दर्ज कराया है. गंगूबाई की तरफ से दाखिल केस पर कोर्ट ने तीनों से 7 जनवरी तक जवाब तलब किया है.

हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है फिल्म

दरअसल फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मशहूर राइटर हुसैन जैदी की बुक ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और इस बीच गंगूबाई के परिवार की तरफ से फिल्म को लेकर सवाल उठा दिए गए हैं. फिल्म को लेकर आलिया के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं और इसे लेकर फैन्स की भी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आई थी. फिल्मसिटी में इस फिल्म के लिए साढ़े छह करोड़ रूपए खर्च करके बड़ा सेट तैयार किया गया है.

गुजरात के काठियावाड की रहने वाली गंगूबाई को काफी कम उम्र में देहव्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था. मुंबई के माफिया वर्ल्ड के कई कुख्‍यात अपराधी गंगूबाई के ग्राहक थे. कमाठीपुरा में गंगूबाई ने अपने कोठे से बाद में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के लिए कई अहम सोशल काम किए. जिसके बाद वो इस इलाके में खासी मशहूर हो गई थीं.

शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं: आलिया

वहीं इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. कोरोना संकट के बीच शुरू हुई शूटिंग को लेकर आलिया ने कहा था कि – टीम के साथ जुड़ने का अहसास शानदार होता है. हर कोई सेट पर सावधानी बरत रहा है और हमने मान लिया है कि अब ये न्यू नॉर्मल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘नच बलिए 9’ के कंटेस्‍टेंट शांतनु फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शांतनु को फिल्म में आलिया भट्ट के साथ कास्ट किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जब पेड़ से होने लगी 500-500 रुपए के नोटों की बारिश… .

Next Post

मुंबई की युवती के ट्वीट ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी

Next Post
मुंबई की युवती के ट्वीट ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी

मुंबई की युवती के ट्वीट ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d