BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उम्मीद है कि गांगुली चयन पैनल में बदलाव करेंगे, ले रहे हैं धैर्य की परीक्षा : हरभजन

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in समाचार
उम्मीद है कि गांगुली चयन पैनल में बदलाव करेंगे, ले रहे हैं धैर्य की परीक्षा : हरभजन

उम्मीद है कि गांगुली चयन पैनल में बदलाव करेंगे, ले रहे हैं धैर्य की परीक्षा : हरभजन

Share on FacebookShare on Twitter

भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली मौजूदा चयन पैनल में ‘बदलाव’ करेंगे और ‘मजबूत लोगों’ को इसमें शामिल करेंगे.

हरभजन सिंह हाल में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं दिए जाने के बावजूद भारत की टी-20 टीम से बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

हरभजन ने ट्वीट किया, ”मुझे लगता है कि वे उसके धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं. चयन पैनल में बदलाव की जरूरत. मजबूत लोगों की जरूरत… उम्मीद करते हैं कि दादा (सौरव गांगुली) जो जरूरी है वह करेंगे.”

हरभजन ने तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य कांग्रेस के शशि थरूर के ट्वीट का भी हवाला दिया.

थरूर ने 25 साल के केरल के खिलाड़ी सैमसन को मौका नहीं दिए जाने पर निराशा जताई थी.

उन्होंने पूछा, ”बिना मौका दिए बिना संजू सैमसन को बाहर किए जाने से बेहद निराश हूं. तीन टी-20 मैचों में वह पानी लेकर गया और इसके बाद उसे बाहर कर दिया गया. वे उसकी बल्लेबाजी की परीक्षा ले रहे हैं या धैर्य की?”

मौजूदा चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद हैं, जिन्हें छह टेस्ट और 17 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलने का अनुभव है. समिति के अन्य सदस्य देवांग गांधी, जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और गगन खोड़ा हैं.

सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में केरल के लिए चार मैचों में 112 रन बनाए. वह अपना एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झाविमो ने दो उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

Next Post

बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

Next Post
बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d