BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहर में गैंगवार, प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
शहर में गैंगवार, प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर: शहर में सोमवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलरों का दो गुट कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में भीड़ गया. मारपीट के बाद दोनों गुट के लोगों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की. घटना के बाद बाइक से भाग रहे प्रॉपर्टी को दूसरे गुट के लोगों ने दो किलोमीटर पीछा कर मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास बीच सड़क पर गोली मार दी. घटना के बाद भगदड़ मच गई. वारदात के बाद आरोपित असलहा लहराते बाइक और कार से फरार हो गए. प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथी जिले अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. आरोपितों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम छापेमारी कर रही है.
खोराबार का रहने वाला सुनील और भगत चौराहा निवासी जितेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं दोनों के बीच एक जमीन को खरीदने को लेकर के विवाद चल रहा है. इस बात को लेकर दो दिन पहले दोनों गुट के बीच कहासुनी हुई थी सोमवार को सुनील अपने साथियों के साथ कार से शहर की तरफ आ रहा था कैंट क्षेत्र में बिशुनपुरवा मोड़ पर जितेंद्र यादव ने अपने साथियों संग सुनील को घेर लिया. कहासुनी मारपीट के बाद दोनों गुट के बीच फायरिंग शुरू हो गई. मौके पर करीब 10 राउंड गोली चली जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इस बीच सुनील ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया. जिसके बाद जितेंद्र पक्ष के लोग बाइक लेकर भाग निकले.

आरोप है कि सुनील ने अपने साथियों के साथ इनका पीछा शुरू कर दिया, मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास जितेंद्र को पकड़ने के बाद बीच सड़क पर घेरकर कर पीटने के बाद पेट और हाथ में गोली मार दी. वारदात के बाद हमलावर शहर की तरफ भाग निकले. जितेंद्र के सूचना देने पर पहुंचे साथी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया.
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ, कैंट सुमित शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए. कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सुनील और उसके साथियों की तलाश कर रही है. मौके पर पुलिस को एक बाइक, डंडा और कार का टूटा हुआ बंपर मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नदी में नहाने के दौरान दो मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

हाईवा ने बच्चे को रौंदा, मौत

Next Post
भीषण सड़क हादसा, बस और हाईवा में टक्कर

हाईवा ने बच्चे को रौंदा, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d