BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कचरा भरेगा अब जेब, खुला एक अनोखा ‘कचरा बैंक’, प्लास्टिक देने पर मिलेंगे पैसे…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in Uncategorized
कचरा भरेगा अब जेब, खुला एक अनोखा ‘कचरा बैंक’, प्लास्टिक देने पर मिलेंगे पैसे…
Share on FacebookShare on Twitter

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कचरा बैंक खुला है. प्लास्टिक का कचरा जमा करने पर यहां पैसे दिए जाते हैं.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पयार्वारण को शुद्ध रखने के लिए यहां एक अनोखा कचरा बैंक खुला है. इसमें प्लास्टिक के कचरे से लेन-देन होता है. यह प्लास्टिक शहर के लोग, प्लास्टिक वेस्ट बैंक के वालिंटियर, उपभोक्ता यहां लाकर जमा करते हैं. प्लास्टिक कम है तो उसे उस प्लास्टिक के कचरे के बदले कपड़े का झोला या फेस मास्क दिया जाता है. प्लास्टिक अधिक मात्रा में लाने पर वजन अनुसार पैसे दिए जाते है. यह बैंक कचरे के बदले लोगों की जेब भरने में मददगार साबित हो रहा है.

नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार पीपीई मॉडल पर केजीएन और यूएनडीपी काम कर रही है. 10 मीट्रिक टन का प्लांट आशापुर में लगा है. करीब 150 सफाई मित्र काम कर रही हैं. पॉलीथीन शहर में बंद है. टेट्रा पैक और पानी की बोतलें चलन में है जिसका निस्तारण इसे रिसाईकिल करके किया जा रहा है.

केजीएन कंपनी के निदेशक साबिर अली ने बताया कि शहर से रोजाना करीब दो टन पॉलीथिन कचरा इकट्ठा होता है. इसके अलावा 25 रुपये किलो पीईटी यानी इस्तेमाल की हुई पीने के पानी की बोतल खरीदी जाती है. प्रोसेसिंग के बाद यह करीब 32 -38 रुपया किलो बिकता है.

आशापुर में लगा है प्लांट
उन्होंने बताया कि किचन में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक बाल्टी, डिब्बे, मग आदि यानी पीपी, एलडीपी 10 रुपये किलो खरीदा जाता है जो चार से पांच रुपये की बचत करके बिक जाता है. कार्ड बोर्ड आदि रीसाइकिल होने वाला कचरा भी बैंक लेता है. इस बैंक में जमा प्लास्टिक के कचरे को आशापुर स्थित प्लांट पर जमा किया जाता है. प्लास्टिक के कचरे को प्रेशर मशीने से दबाया जाता है.

प्लास्टिक कचरे को किया जाता है रिसाईकल
उन्होंने आगे बताया कि प्लास्टिक को अलग किया जाता जिनमें पीइटी बोतल को हाइड्रोलिक बैलिंग मशीन से दबाकर बण्डल बनाकर आगे के प्रोसेस के लिए भेजा जाता है. अन्य प्लास्टिक कचरे को अलग करके उनको भी रीसाईकल करने भेज दिया जाता है. फिर इसे कानपुर समेत दूसरी जगहों पर भेजा जाता है जहां मशीन द्वारा प्लास्टिक के कचरे से प्लास्टिक की पाइप, पॉलिस्टर के धागे, जूते के फीते और अन्य सामग्री बनाई जाएगी. नगर निगम की इस पहल में प्लास्टिक के कचरे को निस्तारण के लिए इस बैंक का निर्माण हुआ है .

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
महामना मालवीय गंगा शोध केन्द्र बीएचयू के चेयरमैन वीडी त्रिपाठी ने बयताया कि पॉलीथीन जलाने पर कार्बन के मॉलिक्यूल छोटे और हल्के होते है जो नाक के अंदर घुस जाते हैं. उससे मनुष्य की सांस लेने की क्षमता कम हो जाती है. प्लास्टिक गलता भी नहीं है. इसे रिसाईकिल किया जाता है. यह जलीय अगर खाने में निगलने पर जीव का पेट फूल जाता है. उसकी मौत हो जाती है. सड़क में फेंकने से गाय व अन्य जानवर भी खाने से उनके लिए नुकसानदायक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमारे पास वैक्सीन का सिर्फ तीन दिन का स्टॉक: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

9 अप्रैल से इस शहर में लगेगा लॉकडाउन….

Next Post
लॉकडाउन- 2.0 की नई गाइडलाइन जारी: 20 अप्रैल से सरकार दे रही छूट

9 अप्रैल से इस शहर में लगेगा लॉकडाउन....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d