सपन कुमार आकाश,
परिहार (सीतामढ़ी): परिहार थाना क्षेत्र के बराही पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. भरत मंडल के पुत्र प्रेम कुमार के घर में शनिवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई.
जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के दौरान पाइप लीक हो जाने से गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया, जिसमें कपड़ा व खाने का अनाज के साथ हजारों का सामान जल गई.
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड से फायरमैन मिथुन कुमार के साथ परिहार थाना के अवर निरीक्षक राधेश्याम सिंह ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस और मुहल्ले वालों की सहायता से आग पर काबू पाया.

