रांची: लॉक डाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, के निर्देशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ-साथ रसोई गैस की आपूर्ति के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं जिस पर फोन कर रांची वासी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने की शिकायत कर सकते हैं.
Also Read This: राष्ट्रीय युवा शक्ति तत्पर, जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन वितरण
29 मार्च को रांची जिले में कुल 18,519 गैस सिलेंडर की डिलीवरी की गयी है. इसमें IOCL के 14886, BPCL के 987 और HPCL के 2646 गैस सिलेंडर की डिलीवरी की गयी है.
Also Read This: रांची जिला प्रशासन ने वाहन के लिए जारी किया ई-पास
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने पर रांची जिला प्रशासन ने पहल करते हुए नंबर जारी किये हैं, जिस पर शिकायत की जा सकती है.
ये नंबर निम्न हैं
आइओसीएल-9852334036
बीपीसीएल-7903846664
एचपीसीएल-7542034373

