बिहार: मैगलगंज-लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार रात गैस टैंकर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है.
मितौली थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव के रहने वाले रवि (25) अपने साथी छैलू के साथ मितौली कस्बे में किसी काम से आया था. घर वापसी के समय मंगलवार रात करीब 9 बजे राजलोने सिंह इंटर कॉलेज के सामने लखीमपुर की तरफ से आ रहे गैस टैंकर ने उसे टक्कर मार दी. जिससे रवि की मौके पर मौत हो गई, जबकि छैलू गम्भीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही एसओ अनिल सैनी मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी वाहन से ही नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जिसके बाद हल्का इंचार्ज जेपी यादव ने टैंकर को कब्जे में लेकर मृतक युवक का पंचनामा भर जिला मुख्यालय भेजा दिया.

