रांची: रांची के सांसद संजय सेठ एवं हटिया के विधायक नवीन जयसवाल के आग्रह पर जगन्नाथपुर मण्डल अन्तर्गत हितैषी स्वयं सेवी संस्था के द्वारा सैकड़ों लोगो को मोदी आहार दिया गया जिसमें दाल ,भात, सब्जी एवं खीर खिलाया गया.
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के महामंत्री के.के.गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु,इस कार्यक्रम के संयोजक संजय सेनापति,बाचु दा, अम्बुज कुमार,संतोष जयसवाल,पूर्णिमा सेनापति,विक्रमजीत सिन्हा आदि उपस्थित थे.
इस अवसर पर के गुप्ता ने कहा कि मेरे एवं महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु के सामूहिक प्रयास से स्वयं अथवा जनसहयोग से लॉकडाउन के दूसरे दिन से ही अब तक 3000 परिवारों को एक सप्ताह का कच्चा आहार,मास्क ,सैनिटाइजर,ब्लीचिंग पावडर,आदि का वितरण किया जा चुका है. वरुण साहु ने कहा कि यह सेवा आगे भी निरन्तर जारी रहेगी.

