BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समलैंगिक शादी: दो बहनों ने रचाई शादी, कहा- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
समलैंगिक शादी: दो बहनों ने रचाई शादी, कहा- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 160 किमी दूर कोडरमा जिले में लेस्बियन कपल ने शादी की है. रिश्ते में चचेरी बहनें पांच साल से एक-दूसरे को प्यार कर रही हैं. पिछले महीने दोनों ने शादी की. दोनों युवतियां झुमरी तिलैया की ही रहने वाली हैं. लेकिन अब किसी दूसरे शहर में बसना चाहती हैं, ताकि वे परेशानियों से बच सकें. एक युवती की उम्र 24 साल है तो दूसरी की उम्र 20 साल है. एक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है, दूसरी ने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली है.

कपल का कहना है कि जितनी भी मुश्किल आ जाए, वे हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस नहीं होती. अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बताए बिना ही दोनों युवतियां लिव इन में रह रही थीं.

8 नवंबर 2020 को कपल ने कोडरमा के झुमरी तिलैया के एक शिव मंदिर में शादी की. बताया जाता है कि कोडरमा जिले में समलैंगिक शादी का यह पहला मामला है. कपल ने बताया कि उन्हें यह बात अच्छे से पता है कि समलैंगिक संबंध अब कानूनी तौर से वैध है. कपल ने बताया कि वे न्यूयार्क में रहने वालीं अंजलि चक्रवर्ती और सूफी संडल्स के रिश्ते से प्रभावित रही हैं.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद रहेगा: महेंद्र पाठक

Next Post

राज्यपाल ने प्रो कारू मांझी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Next Post
राज्यपाल ने मंत्री एवं विधायक के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

राज्यपाल ने प्रो कारू मांझी के निधन पर किया शोक व्यक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d