BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गीता बनी गोरखपुर की पहली महिला हिस्‍ट्रीशीटर

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
गीता बनी गोरखपुर की पहली महिला हिस्‍ट्रीशीटर
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ गोरखपुर

गोरखपुर:- गोरखपुर गैंगेस्टर के बाद अब गीता तिवारी गोरखपुर की पहली महिला हिस्ट्रीशीटर भी बन गई है. गीता के शातिराना कारनामों के बाद तिवारीपुर पुलिस ने अपने थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है. गीता तिवारी अपने साथियों के साथ हत्या के प्रयास के आरोप में वर्तमान में जेल में हैं. उसके सादी गोरखपुर जेल में हैं तो वहीं गीता को पिछले दिनों देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया है. अपनी नतिनी की जन्मदिन पार्टी में गीता ने बदमाशों का जुटान किया था. आधी रात को डांस के दौरान उसके साथियों ने फायरिंग की थी जिसमें दो युवकों को गोली लग गई थी उसके बाद ही पुलिस ने गीता और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था

तिवारीपुर के सूर्यविहार कॉलोनी निवासी गैंगेस्टर गीता तिवारी और उसकी बेटी का आमने सामने घर है. गीता तिवारी के बेटी की बेटी (नतिनी) का जन्मदिन था. गीता ने जन्मदिन की पार्टी में कई बदमाशों को दावत दी थी. इस पार्टी में खास तौर पर जस्सू जायसवाल, सिरिन्स सोनकर, अश्वनी उर्फ रॉकी, छोटू कुरैशी के अलावा नितीश सिंह व मोहम्मद आमिर भी शामिल हुए थे. इस दौरान मोहम्मद आमिर व नितीश को गोली मार दी गई थी. गीता ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और जस्सू के साथ मिलकर घायलों को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गई. वहां भर्ती न करने पर ये लोग घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां से गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली की दो लोग गोली से घायल हो गए हैं. पुलिस के अनुसार दोनों को भर्ती कराकर आरोपित फरार हो गए. बाद में पुलिस ने नितीश के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया था. गीता तिवारी की हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब वह निगरानी के दायरे में आ जाएगी गीता पर दर्ज है छह केस

गीता तिवारी पर कोतवाली, गोरखनाथ, तिवारीपुर थाने में  अबतक छह केस दर्ज हैं. वह गैगेस्टर के आरोप में जेल गई थी. जमानत हो गई थी. फिर उसके खिलाफ एनबीडब्लू जारी हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवाया था. 20 अक्तूबर को वह जमानत पर बाहर आई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा सांसद जय प्रकश निषाद ने बाबा साहब डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

Next Post

गोरखपुर महोत्सव मे कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी कुमारी अनुश्री बनर्जी

Next Post
गोरखपुर महोत्सव मे कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी कुमारी अनुश्री बनर्जी

गोरखपुर महोत्सव मे कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी कुमारी अनुश्री बनर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d