रांची:-झारखंड राज्य खो-खो संघ से पंजीकृत रांची जिला खो-खो संघ की आम वार्षिक बैठक 16 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से हटिया के खूंटी रोड स्थित होटल हंगरीज में रखी गई है. इस बैठक में रांची जिला खो-खो संघ की सर्वसम्मति सत्र 2020-2021 से 2024 तक के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया जाएगा.
मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में चतरा खो-खो संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद, बोकारो जिला खो-खो संघ के पर्यवेक्षक अनिल प्रसाद एवं सहायक पर्यवेक्षक सुनित कुमार मल्लिक तथा रांची जिला ओलम्पिक संघ की ओर से सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे.
इस बैठक में रांची जिला खो-खो संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावा रांची जिला के इच्छुक वरीय खो-खो खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं.
यह जानकारी रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने दी.

