BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केशव बचत साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आम सभा संपन्न

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in Uncategorized
केशव बचत साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की आम सभा संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: केशव बचत साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा मटवारी स्थित पाथ फाइंडर के सभागार में हुई। बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के निदेशक डाॅ. एमके सिंह, बतौर प्रांतीय प्रतिनिधि सहकार भारती के रोशन लाल, पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे। डाॅ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है। ऐसे में सहकारिता का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसका दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। सहकार भारती के प्रदेश मंत्री रोशन लाल ने बैंकिंग से अलग दूसरे क्षेत्रों में भी समिति की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। समिति के अध्यक्ष डाॅ. बंशीधर रुखैयार ने कहा कि वर्तमान समय में सहकारिता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्र कलंक का क्षेत्र है, इसके बावजूद सेवा भाव के कारण ही समिति का काम लगातार बढ़ रहा है। इस कार्य में संघ से जुड़े लोगों की पे्ररणा को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। निदेशक मंडल के सदस्य राधेश्याम सिन्हा ने बताया कि समिति ने बेहतर काम किया है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर कार्यशैली के कारण ही शहर के 14 अन्य कंपनियों के कार्यालय को सील कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ही पंकज श्रीवास्तव के स्थान पर डाॅ. निर्मल कुमार सिन्हा को निदेशक मंडल का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में नवलकिशोर कर्ण, शंभू प्रसाद, डाॅ. गोपाल जी सहाय, निदेशक मंडल के सदस्य नरेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद सिंह, डाॅ. विनोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रियरंजन शर्मा, राम बहादुर सिंह, रंजिता मिश्रा, शाद्वल कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह, विधि सलाहकार रवि प्रकाश, राजेन्द्र सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीयू में पढ़ाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 से ज्यादा पद खाली

Next Post

पटना में पूर्व वार्ड पार्षद को दिन-दहाड़े भूना

Next Post
पटना में पूर्व वार्ड पार्षद को दिन-दहाड़े भूना

पटना में पूर्व वार्ड पार्षद को दिन-दहाड़े भूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d