BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम बजट 2021: महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, सभी शिफ्टों में करेंगी काम, मिलेगी सुरक्षा

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
जानें ‘बजट 2021’ को बनाने वाले टीम मेंबर के बारे में…
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. इसके तहत महिलाएं अब कार्यस्थलों पर सभी शिफ्टों में काम कर सकेंगी. रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

वित्तमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ने की घोषणा की है. इससे उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जो कि खाना बनाने के लिए अभी भी परंपरागत तरीके इस्तेमाल करने को बाध्य हैं. इसके अलावा, कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई है.

“स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन” के नारे के साथ केंद्र सरकार नें इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को “प्रधानमंत्री उज्जवला योजना” के नाम से की थी. यह योजना धुआंरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में काम कर रही है. योजना की शुरुआत में 2019 तक 5 करोड़ परिवारों, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था. वर्तमान में आठ करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 पेश करते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना का विस्तार करने जा रही है. इसके तहत और एक करोड़ परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा. बता दें कि ग्रामीण इलाके में खाना पकाने के लिए परंपरागत रूप से लकड़ी और गोबर के उपले के साथ घास-पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे निकलने वाले धुएं का महिलाओं के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है. केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना में हर योग्य बीपीएल परिवार को उज्ज्वला योजना में 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है ताकि वे एलपीजी कनेक्शन ले सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों को अगवा करने की नहीं की गई थी कोशिश, गलती से पहुंच गए थे बेड़ो

Next Post

2021-22 का आम बजट जनकल्याणकारी, प्रगतिशील और विकासोन्मुख: राजेश शुक्ल

Next Post
2021-22 का आम बजट जनकल्याणकारी, प्रगतिशील और  विकासोन्मुख: राजेश शुक्ल

2021-22 का आम बजट जनकल्याणकारी, प्रगतिशील और विकासोन्मुख: राजेश शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d