रांची: कई कोयला अधिकारी शीघ्र महाप्रबंधक (जीएम) बनेंगे. वर्तमान में वे विभिन्न संवर्ग और सहायक कंपनियों में कार्यरत हैं. इंटरव्यू के आधार पर उनकी प्रोन्नति की अनुशंसा कर दी गई है. इनमें से कई अधिकारी इसी साल रिटायर भी होने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक, जूलॉजी संवर्ग के रामाकांत सिंह और एसआर पंडित के नाम की अनुशंसा की गई है. दोनों सीएमपीडीआी में हैं. पर्यावरण संवर्ग के सीसीएल के सौमित्रा सिंह हैं. मटेरियल मैनेजमेंट संवर्ग से डब्ल्यूसीएल के पी वी बाबू, कोल इंडिया के के एन हरिवर्मन, मनोज उपाध्याय और प्रतुल देव शर्मा हैं.
एसईसीएल के आइ बी कर्ण, इसीएल के पी राम, सीसीएल के मनोज कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार सिन्हा, एनसीएल के अनुराग अग्रवाल, एसईसीएल के मदन मोहन सरेवार, डब्ल्यूसीएल के के एस दिवाकर, सीसीएल के पी तंगावेल, कोल इंडिया के राजीव कुमार पात्रा, ईसीएल के वी वी एस जे राव, एसईसीएल के एम वी आर मूर्ति, एनसीएल के गुंजन कुमार और एसईसीएल के जेपी सिंह शामिल हैं.

