BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुनः शुरू होगी सामान्य चिकित्सा: उपायुक्त

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुनः शुरू होगी सामान्य चिकित्सा: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में अवस्थित दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न मरीजों के लिए पुनःस्वास्थ्य सेवा शुरू की जायेगी और कोविड 19 संक्रमित मरीजों का इलाज डीएमसीएच से हटाकर निकट के दुमका सदर अस्पताल के पुराने भवन में किया जायेगा.

दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बुधवार को दुमका सदर अस्पताल भवन का निरीक्षण किया. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए चिन्हित किया गया था.

अस्पताल में दो मरीजों का इलाज कर उन्हें ठीक किया गया. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सामान्य चिकित्सा के लिए और दुमका सदर अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोबारा सामान्य चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही. पूरे अस्पताल क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है तथा सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के जरूरत के अनुरूप संसाधन उपलब्ध करा दिया गया है.

मालूम हो कि डीएमसीएच को कोविड अस्पताल बना दिए जाने के बाद सामान्य चिकित्सा के लिए कई निजी अस्पताल को जोड़ा गया था. जहां मरीजों को सुविधा दिलायी जा रही थी.

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई का भी जायजा लेने के क्रम में नियमित रूप से सदर अस्पताल की साफ सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त के अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नजर आये. मरीज वार्ड की व्यवस्था को भी देखा गया.

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस दीपक कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार , जिला योजना पदाधिकारी अरुण त्रिवेदी के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकार उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Next Post

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020: 60 प्रतिशत महिलाओं ने कहा, भारतीय स्कूलों में लड़कियों के सैनिटरी प्रोडक्ट बदलने की सुविधाएं पर्याप्त नहीं

Next Post
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020: 60 प्रतिशत महिलाओं ने कहा, भारतीय स्कूलों में लड़कियों के सैनिटरी प्रोडक्ट बदलने की सुविधाएं पर्याप्त नहीं

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020: 60 प्रतिशत महिलाओं ने कहा, भारतीय स्कूलों में लड़कियों के सैनिटरी प्रोडक्ट बदलने की सुविधाएं पर्याप्त नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d