BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक ने किया कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

by bnnbharat.com
November 19, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक ने किया कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: 30 नवंबर को होेने वाले लातेहार एवं मनिका विधानसभा के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामान्य प्रेक्षक मनिका यू सगयाम एवं लातेहार विधान सभा के आर लालवेना ने कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

बैठक में सामान्य प्रेक्षक यू सगयाम एवं आर लालवेना ने सबसे पहले विधान सभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारियों से बारी-बारी कोषांग के कार्यो की समीक्षा की एवं सभी वरीय पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम एवं समय के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने क्रार्मिक कोषांग, निर्वाचन कोषांग, सामाग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, मीडिया कोषांग, वाहन कोषांग समेत अन्य सभी कोषांग के अधिकारियों को दिए गए दायित्वों को ससमय पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता पहचान पत्र शतप्रतिशत बांटना सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक के द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो मतदाता सूची आपके पास होगी वही मतदाता सूची सभी प्रत्याशियों को भी उपलब्ध करवाएं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो.

बैठक में उन्होंने बूथ पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलबंध करवाने, दिव्यांगों के बूथ पर रैम एवं सभी दिव्यांग मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर निर्देशित किया. बैठक में प्रेक्षकों के द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी प्रत्याशी प्रलोभन या धार्मिक मामले को लेकर वोट नहीं मांग ऐसे लोगों पर विशेष नजर बनाए रखे. बैठक में प्रेक्षकों के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करवाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में विधानसभा चुनाव के सफलता को लेकर अन्य कई मुद्दों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श के बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, निर्वाची पदाधिकारी सागर कुमार, सुधीर कुमार दास समेत सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो प्रत्याशी विकास सिंह मुंडा के नामांकन के बाद की गई पहली जनसभा

Next Post

दिव्यांगजनों ने की मतदान की अपील

Next Post
दिव्यांगजनों ने की मतदान की अपील

दिव्यांगजनों ने की मतदान की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d