रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर एवं मंत्री अरुणानंद झा ने बुधवार को मुलाकात की. मुख्यमंत्री को उन्होंने देवघर में आगामी तीन मार्च से आरंभ हो रहे यज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री से लखराज प्रकृति की भूमि की रजिस्ट्री हेतु आदेश पारित करने का अनुरोध किया.

